BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 12:36 pm
KHABAR : नवनिध हासोमल लखानी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस, नींबू दौड़, रस्सी कूद, बोरी दौड़, शतरंज सहित रोमांचक एक्टिविटी में छात्राओं ने लिया भाग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शहीद हेमू कलानी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बैडमिंटन, खो-खो, नींबू दौड़, रस्सी कूद, बोरी दौड़, शतरंज, वॉक रेस, लंगड़ी टांग दौड़ प्रमुख थीं। इन गतिविधियों से छात्राओं में खेल भावना और नई ऊर्जा का संचार हुआ।


विद्यालय के खेल विभाग की विभागाध्यक्ष अंतिमा टेओटिया के निर्देशन में सारी गतिविधियाँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं तथा प्रत्येक छात्रा को अपना कौशल प्रदर्शित करने का सुअवसर मिला।


इस मौके पर अंतिमा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ष्स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।ष् छात्राओं को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे शारीरिक रूप से बलवान एवं स्वस्थ बनें और भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को कुशलता के साथ निभा सकें।


इसी तारतम्य में विद्यालय की प्राचार्य अमृता मोटवानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण है। खेलों के माध्यम से छात्राएँ टीमवर्क, दृढ़ता व अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखती हैं। हमें उनके खेल के प्रति जुनून को प्रोत्साहित और पोषित करना चाहिए, क्योंकि यह एक स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग है।


कार्यक्रम का कुशल संचालन स्पोर्ट्स कोच पूजा कश्यप, पूजा आनंद, नीतू कुशवाह, शिवानी कुशवाह एवं चंचल कुश्वाह द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE