BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 12:50 pm
KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सिक्योरिटी गार्ड पुलिस बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने शुक्रवार देर रात जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन के प्रवेश द्वारों तथा भवन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की छात्राओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूति कक्षा का भी जायजा लिया।


कलेक्टर प्रवीण सिंह ने और सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने तथा मुख्य गेट में लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल भवन के पीछे का प्रवेश द्वार बंद रखने के निर्देश दिए। पिछला प्रवेश द्वार केवल उसे आपात परिस्थितियों में आवागमन के लिए उपयोग किया जाए। वहां से प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाए।


एसपी अवस्थी ने सुरक्षा के मद्दे नजर तीन सिक्योरिटी गार्ड पुलिस बढ़ा दिए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एचपी मयंक अवस्थी लगभग एक घंटे तक अस्पताल परिसर का जायजा लेते रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE