BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 12:56 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने की मांग, क्रमोन्नति योजना के नियमों में किए गए संशोधन पर पुनः विचार करे सरकार, पांडे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। क्रमोन्नति योजना में संशोधन करने पर कर्मचारियों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा है कि वर्ष 2016 से पदोन्नति पर रोक है। ऐसे में कर्मचारियों से क्रमोन्नति का लाभ छीनना ठीक नहीं है। इसलिए सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। मंच इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को ज्ञापन भी सौंपेगा।


पांडे ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण मई 2016 से प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगी है। ऐसे में क्रमोन्नति योजना में यह संशोधन करना कतई ठीक नहीं है कि पदोन्नति छोड़ने पर उच्चतर वेतनमान का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। यह एक तरह से कर्मचारी विरोधी निर्णय है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। वे कहते हैं कि कई बार परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि कर्मचारी को मजबूरी में पदोन्नति छोड़नी पड़ती है, उसकी इतनी बड़ी सजा भी न दी जाए। कर्मचारी को उसकी सेवाकाल के अनुसार क्रमोन्नति का लाभ मिलता है, जिसे रोकना बिलकुल भी ठीक नहीं है। भले ही कर्मचारी पदोन्नति ले या न ले।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE