बागली। पीएम श्री शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, कमलापुर में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विभिन्न बीमारियों से संबंधित जागरूकता प्रदान की गई। इस शिविर का आयोजन जिनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी समिति, इंदौर की अध्यक्ष जिनी देवलिया, प्राचार्य अंनत नागर कि उपस्थिति में हुआ।
डाक्टर टीम ने बच्चों का परीक्षण किया और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी, उन्होंने विशेष रूप से सीपीआर का डेमो दिया, जिससे हार्ट अटैक के रोगी की जान बचाई जा सकती है। यह डेमो काफी उपयोगी साबित हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने इसे ध्यानपूर्वक सीखा।