BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 2:44 pm
BIG NEWS : एमपी में बीजेपी का सदस्यता अभियान, सीएम मोहन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी सदस्यता अभियान की तैयारियों में जुटी है। आज संगठन पर्व की भोपाल के टैगोर मण्डल के बूथ क्रमांक-111 की संगठन पर्व की बूथ कार्यशाला में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर उनमें जोश भरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मेरी विरोधी पार्टी के एक व्यक्ति की चर्चा हुई। हमारी और हमारे विरोधी पार्टी में क्या अंतर है? आपकी पार्टी में 80 साल के लोग नेता बने हुए हैं। उनसे नीचे कोई आता नहीं। हमारे यहां तीन पीढ़ी आ गई। कांग्रेस का अंतर कितना है। बीजेपी में नायक नहीं कार्यकर्ता का महत्व है। भारत में कर्तव्यों के हस्तांतरण की परंपरा है। 


सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा, हमारे पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पद छोड़कर, लात मार कर धारा 370 का विरोध कर अपने कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने अपनी शहादत दी।उनकी जेल में हुई हत्या आज भी रहस्य है। जनसंघ और बीजेपी ने जो कहा, वह किया। स्वाभिमान का जीवन जीने का तरीका पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सिखाया। नरेंद्र मोदी की सरकार में राशन मुफ्त का काम हम हम कर रहे हैं, बीजेपी कर रही है, मोदी सरकार कर रही है। गैस के चूल्हे घर-घर पहुंचाए। पक्का मकान का पैसा भी सबको मिल रहा है। शहर में ढाई और ग्रामीण में डेढ़ लाख रुपए। अगर कोई आड़ा-तिरछा चलेगा तो उनका सीधा करना भी हम जानते हैं। मोदी ने पाकिस्तान को दो-दो बार ठीक किया। 


कश्मीर में लाखों को मकान छोड़ना पड़ा था
40 हजार निअपराध लोगों की जम्मू कश्मीर में हत्या की गई। लाखों को घर छोड़ना पड़ा। कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं था। कांग्रेस के लोग मोटी चमड़ी के हैं। उस चाइना से हाथ मिलाया जो 370 का समर्थन करती है। उनमें कश्मीरी पंडितों और वहां के लोगों के लिए न दर्द है और न दया। उनसे हाथ मिला रहे जिन्होंने कहा था कि धारा 370 हटेगी तो देश में खून की नदियां बह जाएंगी। खून की नदियां छोड़ो एक चींटी भी हत्या नहीं करने दी। इन्होंने राम मंदिर में भी अड़ंगा लगाया। आज तक अयोध्या में दर्शन करने नहीं गए। किसी के पास फोटो हो तो बताओ। राहुल गांधी का है? क्या प्रियंका गांधी गई? क्या सोनिया गांधी गईं? कोई नहीं गया। कम से कम दर्शन तो करना चाहिए, भगवान सबके हैं। 


कांग्रेसी वोट मांगने आएंगे लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे
सीएम ने आगे कहा, वोट मांगने आएंगे लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे। अब जनता आपको कैसे लेगी यह सवाल है। हमारे लिए यह सत्ता जरूर हो गई। लेकिन जनता के हित के लिए, लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हम अपना जीवन समर्पित करते हैं। हमारे संस्कार भी बहुत अच्छे हैं। राम रक्षाबंधन उत्सव मनाते हैं। संस्कृति के मामले में, आध्यात्मिक मामले में, सेवा करने के मामले में बीजेपी कभी पीछे नहीं। हमारे यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक ही बार बनता है। फिर परिवार में दूसरा कोई नहीं बनता। लेकिन कांग्रेस में क्या होता है सबको पता है। कांग्रेस में समझ में नहीं आता कि एक परिवार से बाहर क्यों नहीं निकलते? एक परिवार में ही क्यों घेराबंदी रखते हैं? 


सदस्यता अभियान को लेकर ऊर्जा है सीएम डॉ. मोहन यादव 
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्यक्रम पूरे देश भर में शुरू होने वाला है। लगातार बैठक चल रही है। भोपाल जिले के बूथ क्रमांक 111 में बैठक लेने आया हूं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर ऊर्जा है। सभी वर्गों के भाजपा कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे। रोजगार और उद्योग लगाने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE