BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 2:59 pm
KHABAR : एसपी ने ली क्राइम समीक्षा मीटिंग, पुलिस अफसर, थाना, चौकी प्रभारी रहे शामिल, कहा- असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार शाम क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान पुलिस अफसर, थाना, चौकी प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने अपराध कहा- असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें। इस दौरान सीएसपी गौरव पाटिल, नेपानगर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर सहित जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारी मौजूद थे।


एसपी ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों से कहा- क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध शराब, गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करें। जनता की समस्याओं का त्वरित रूप से निराकरण करें। आगामी त्योहारों विशेषकर गणेश उत्सव की तैयारी की जाए। शांति समिति, नगर सुरक्षा समिति की मदद से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। गुंडा बदमाशों, आपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें। लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका निराकरण करें। संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाएं।


चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त को प्रभावी बनाएं। चोरी संभावित स्थानों को हॉट-स्पॉट बनाकर लगातार सतत निगरानी रखें। थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें। वर्तमान समय में हो रहे साइबर फ्रॉड की शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर कार्रवाई करें। लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान मामलों का निराकरण करें। समन्स, वारंट की तामील समय सीमा में करने, सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE