BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 3:28 pm
BIG REPORT : फिल्म अभिनेता मनोज जोशी पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, कहा बाबा महाकाल का असीम भक्त हूं, यहां आकर शांति मिलती है, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शनिवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होने कहा कि मैं भगवान महाकाल का असीम भक्त हूं। जब भी इंदौर तक आता हूं। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच जाता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि हमारे मध्य प्रदेश और सम्पूर्ण भारत वर्ष के नागरिकों को सुख, शांति और समृद्धि दें।


शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्मों व टीवी चौनल में कई भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज जोशी ने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। भगवान के दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां चर्चा के दौरान अभिनेता जोशी ने कहा कि श्रावण मास बहुत ही पवित्र महिना है। मैं मुबंई में रहता हूं। वहां सोमवार को अमावस्या को श्रावण मास की पूर्णाहुति होगी। मेरा सौभाग्य है कि मैं जब भी इंदौर आता हूं तो बाबा के दर्शन करके ही जाता हूं। बाबा की महिमा अद्भूत है। भगवान आशुतोष है तुरंत प्रसन्न होते है। यहां आकर मन को शांति मिलती है। बाबा के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि हमारे मध्यप्रदेश और सम्पूर्ण भारत वर्ष के नागरिकों को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE