BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 3:35 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर के बाहर सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना, बैनर लगाकर चयनीत शिक्षक भर्ती संघ के सदस्यों ने की प्रार्थना, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश में जून महिने में उच्च माध्यमिक शिक्षक की भर्ती के लिए वेरिफिकेशन होने के तीन महिने बीत जाने के बाद भी नियुक्ति आदेश नही आने पर चयनीत मेरिट होल्डर उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती संघ के सदस्यों ने शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के बाहर बैनर लगाकर भगवान महाकाल से मध्य प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।


श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के बाहर रखें बेरिकेट्स पर शनिवार को अपनी मांग का बैनर लगाकर उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती संघ के सदस्यों भगवान महाकाल से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरण कसुमरिया ने बताया कि हम सरकार से हमारे नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे है। वर्ष 2022 से लगाकर 2024 तक जो उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में हमारा वेरिफिकेशन जून में हो चुका है। तीन महिने बाद भी सरकार किसी भी प्रकार से हमारे नियुक्ति पत्र जारी करने की दिशा में आशा नही दिखा रही है। इसीलिए हम सभी चयनीत सदस्य सरकार को सद्बुद्धि के लिए भगवान महाकाल के दरबार में याचना करने आए हैं। हमारी प्रार्थना है भगवान महाकाल से कि हमारी जल्द नियुक्ति कराने के संबंध में सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE