सनावद। बच्चो के खिलाफ बड़ रहे अपराधो को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी सनावद द्वारा नवोदय विद्यालय में बच्चियों एवं बच्चों को जागरूक करने हेतु अपने विचार रखे। जिसमे बच्चो को लगातार बड़ रहे साइबर अपराधो एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा स्कूल परिसर में बच्चो की सुरक्षा के संबंध में निरीक्षण किया एवं और सीसीटीवी कैमरे लगवाने कि बात कही। इस दौरान थाना स्टाफ से थाना प्रभारी महोदय इंद्रेश कुमार त्रिपाठी, अंतिम बाला भूरिया, प्रधान आरक्षक रविंद्र चौहान, सुमित भदोरिया, अजय सिंह सोलंकी, आरक्षक इसराम गांगले एवं नवोदय विद्यालय स्टाफ से प्राचार्य कुमार सिंह उपस्थित रहे।