निवाड़ी। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारी जिले के विभिन्न चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र मिश्रा ने निवाड़ी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखीं।
एनआरसी, पैथोलॉजी एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया
निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्र मिश्रा ने आज निवाड़ी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। राजेंद्र मिश्रा ने एनआरसी, पैथोलॉजी एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मरीजों के परिजनों से चर्चा कर इलाज में मिलने वाली सुविधाओं के सबंध में जाना।
इलाज में कोताही न बरतने के निर्देश
डिप्टी कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और इलाज में कोई भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजेन्द्र मिश्रा के साथ बीएमओ डॉ. आरसी मलारया एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।