नीमच। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोरना ने बताया कि आयुष विभाग व्दारा 5 सितम्बर 2024 को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक जरावस्था जन्य स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले के सभी 9 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ( औषधालय परिसरों में किया जा रहा है।) यह शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कलां, चीताखेडा, बेसला, चचौर, ढाकनी, मालाहेडा, थडोद, धामनिया एवं कदवासा में 5 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में अधिकाधिक वृद्धजनों का उपचार कर निःशुल्क औषधी वितरित की जावेगी।