BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 5:21 pm
KHABAR : सिंगोली पुलिस का नए कानून को लेकर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, महाविद्यालय में छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित शासकीय महाविद्यालय में पुलिस द्वारा शनिवार दोपहर नए कानून को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय छात्र-छात्राओं को नए कानून संबंधी जानकारियों के साथ ही स्वयं की सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूली छात्राओं, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग शुरू किए गए जागरूकता अभियान के तहत, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और सिंगोली थाना अधिकारी बीएल भाबर के मार्गदर्शन में शनिवार को शासकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सुरेश कटारिया एवं महिला आरक्षक पूजा शर्मा ने महाविद्यालयीन छात्राओं को नए कानून से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश कटारिया और महिला आरक्षक पूजा शर्मा सहित प्रधान आरक्षक मदन शर्मा और महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE