BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 6:56 pm
BIG REPORT : नीमच में राजस्‍व अधिकारी की उपस्थिति में चली नपा की कार्रवाई, दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया, गंदगी फैलाने वालों के बनाए चालान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर शनिवार, 31 अगस्‍त को भी डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला परियोजना अधिकारी चंद्रसिंह धार्वे एवं नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन तथा मुख्‍य नपा अधिकारी महेन्‍द्र वशिष्‍ठ के नेतृत्‍व में शहर में प्रमुख मार्गों पर दुकानों के सामने किए गए अस्‍थायी अतिक्रमण को हटाने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई जारी रही। शनिवार को नगरपालिका के प्रभारी राजस्‍व अधिकारी टेकचंद बुनकर ने नपा के उपयंत्री ओ.पी. परमार, अरविन्‍द सिंह, प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी दिनेश टांक व नपा अमले के साथ प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर दुकानों के सामने सड़क तक किए गए अस्‍थायी अतिक्रमण को हटाया तथा दुकानों के सामने गंदगी फैलाने वाले 6 दुकानदारों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला।
शनिवार को भी नपा का अमला फव्‍वारा चौक से डिग्री कॉलेज तक मौका-मुआयना करने निकला और डाक बंगले के बाहर सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाया। इसके पश्‍चात् नपा अमले ने इंदिरा नगर के सामने दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही की। तत्‍पश्‍चात् नपा अमले ने भगवानपुरा चौराहा पर लगे सब्‍जी व फल-फूट के ठेलों को व्‍यवस्थित करवाया तथा चेतावनी के बावजूद दुकान के बाहर से अस्‍थायी अतिक्रमण नहीं हटाने वाले व गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गई। भगवानपुरा चौराहा से नपा का अमला डिग्री कॉलेज तक पहुंचा और वहां दुकानों के बाहर किए गए अस्‍थायी अतिक्रमण को हटाने व गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध चालान बनाते हुए जुर्माना वसूला। कार्यवाही के दौरान स्‍वच्‍छता निरीक्षक अशोक अहीर, भारतसिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, अविनाश घेंघट, स्‍वच्‍छता पर्यवेक्षक गोपाल नरवाले, शिव पार्चे, हेमंत कलोसिया सहित नपा के अन्‍य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE