नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर 11 केवी लाइन मेंटेंनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केव्ही किर्ती नगर फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.09.2024 (रविवार) को 11 केवी लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी किर्ती नगर फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 08 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी किर्ती नगर फीडर बंद रहने से नीमच सिटी का कुछ क्षेत्र, कीर्ति नगर, रावण रूण्डी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।