शाजापुर। कालापीपल में राष्ट्रीय पौषण माह का शुभारंभ वृक्षारोपण के साथ किया गया। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ललीत राठोर के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी संगीता मंडराई और जनप्रतिनिधियों ने कालापीपल सेक्टर के ग्राम बेहरावल की आंगनवाड़ी केंद्र पर के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए।
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को बच्चों के पौषण आहार के बारे में जानकारी दी गई और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ्य रहने की समझाइश दी गई। सेक्टर प्रभारी संगीता मंडराई ने उपस्थितजनों को पेड़ के महत्व और पेड़ की रक्षा के बारे में बताया और सभी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सरपंच महावीर सीतपरा, सचिव विक्रम सिंह मेवाड़ा, पंच घनश्याम पटीदार, त्रिवेणी प्रसाद अमृतिया, ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, घनश्याम पटीदार, लक्ष्मण चोकीदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायका, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।