भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो तक बारिश होने की संभावना जताई है। आज सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। वहीं मानसून ट्रफ ऊपर से गुजर रही है। जिसके चलते प्रदेश में 1 से 3 सितंबर तक भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आज रविवार को श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी में तेज बारिश होने के आसार है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
कल शनिवार को उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, छतरपुर के नौगांव, धार, गुना, खरगोन, सीधी और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। उज्जैन में 23, नौगांव में 19, खरगोन, गुना और मलाजखंड में पांच, खंडवा में तीन, नर्मदापुरम और इंदौर में दो, सीधी में एक और धार में 0.2 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। एमपी में 1 जून से से 31 अगस्त तक की स्थिति में औसत से 11 फीसदी अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 10 प्रतिशत ज्यादा, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12 फीसदी अधिका बारिश हो चुकी है।