BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 10:25 am
KHABAR : अब लोक संस्कृति, पुरातन सभ्यता के साथ धार्मिक नगरियों का विकास, अलग से बनेंगे मास्टर प्लान, उज्जैन-दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी मिलेगी सौगात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब लोक संस्कृति, पुरातन सभ्यता के साथ धार्मिक नगरियों का विकास किया जाएगा। धार्मिक शहरों के लिए अलग से मास्टर प्लान बनेंगे। दिल्ली उज्जैन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सौगात मिलेगी। युवाओं में आध्यात्मिक जागृति के लिए सरकार पहल शुरू करेगी।


धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि निश्चित रूप से हम धर्म आध्यात्मिक लोक संस्कृति और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा काम करने वाले हैं। संस्कृति सभ्यता में पुरातन के साथ-साथ लोक संस्कृतियों का भी समावेश होगा। बीते 2023 में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक मध्य प्रदेश में आए, सबसे ज्यादा धार्मिक पर्यटक मध्य प्रदेश में आए है।


उन्होंने बताया कि 5 करोड़ से ज्यादा पर्यटक महाकाल में दर्शन करने पहुंचे। डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग शारदा मैहर में आए। मंत्री ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश आगे जा रहा है, लोक संस्कृतियों को आगे लेकर जाएंगे। प्रदेश में 14 धार्मिक लोक बना रहे हैं। मध्य प्रदेश में लोक संस्कृति सभ्यताओं के साथ ही धार्मिक भावनाओं का समावेशी मध्य प्रदेश का असली स्वरूप है।


मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि रामपत गण के साथ-साथ कृष्ण पाते पर भी तेजी से काम कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर रोक कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। पीएम श्री वायु सेवा, पीएम श्री हेली सेवा बहुत सारी चीजों पर अमल कर रहे हैं। धार्मिक नगरियों के मास्टर प्लान भी अलग से बनाएंगे, ताकि इनका धार्मिकता के आधार पर पवित्र नगरियों की विकास की अधोसंरचना पर अमल हो। दिल्ली और उज्जैन के बीच वंदे मातरम ट्रेन की भी सौगात की तैयारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। युवाओं को जागृति करने के लिए भी हम काम कर रहे हैं, ताकि युवाओं की आध्यात्मिक चेतना जागृत हो।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE