BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 10:34 am
BIG NEWS : आज राजस्थान जाएंगे सीएम मोहन, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विदिशा दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, 3 सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज झालावाड़ (राजस्थान) और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। वे झालरापाटन में आचार्य गुरुदेव श्री प्रज्ञासागर जी महाराज की 52वीं जन्म जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम गुरुदेव प्रज्ञा सागर जी महाराज के अनन्य भक्त हैं।


मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे वीसी के माध्यम से रोटरी क्लब उज्जैन द्वारा इंटरसिटी साक्षरता कार्यक्रम (समत्व भवन) में शामिल होंगे। दोपहर 12.20 बजे भोपाल से झालावाड़ राजस्थान के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.20 बजे झालरापाटन में स्थानीय कार्यक्रम, दोपहर 3.30 बजे झालावाड़ से इंदौर आगमन होगा। दोपहर 3.35 बजे गांधी हॉल इंदौर में अहिलोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 6.10 बजे इंदौर से भोपाल आगमन होगा।


विदिशा दौरे पर शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा लोकसभा दौरे पर रहेंगे। जहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री बासौदा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। विदिशा में लखपति दीदी और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही विदिशा लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।


तीन सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान
मध्य प्रदेश में 3 सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। एमपी के सभी 64871 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर नए 200 सदस्य बनाने का भी टारगेट तय किया गया है। यह अभियान पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यानी 25 सितंबर तक चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE