मंदसौर। पुलिस की जिले में अपराधियों के विरूद्ध रात्रि में सर्जिकल स्ट्राईक, कुल 275 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 136 स्थायी वारंटी एवं 95 गिरफ्तारी वारंटियों को मंदसौर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान धरदबोचा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्तन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोतम सोलंकी द्वारा थाना कोतवाली, वायडी नगर, नई आबादी, पिपलियामंडी एवं मल्हारगढ में स्वयं रात्रि में कॉम्बिंग गश्त की जा रही थी। कॉम्बिंग गश्त की सतत मॉनीटरिंग, कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा कुल 07 ईनामी उद्घोषित बदमाशों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है। जिनमें थाना भानपुरा द्वारा कुल 06 ईनामी उद्घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किये गये एवं 01 ईनामी उद्घोषित बदमाश थाना सुवासरा के द्वारा गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना सुवासरा द्वारा 1000 रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्री शीटर/बदमाशों की चेकिंग करते कुल 102 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 129 गुंडा/बदमाशों, 02 माफीबंद बदमाशों, 02 सजायाब बदमाशों तथा कुल 06 जिलाबदर बदमाशों को चेक करते कुल 241 हिस्ट्री शीटर/गुंडा बदमाशों/जिलाबदर बदमाशों की चैकिंग की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के कुल 27 प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जें से कुल 110.36 लीटर कुल कीमती 42207 रूपये की अवैध शराब जप्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्त थानों की 43 गश्त पार्टियों में कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा गश्त की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।