BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 11:49 am
KHABAR : अशोक खिंची मध्य प्रदेश सर्वहिताय परमार्थिक चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नई दिल्ली। सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक रोहित गोपाल भैया सूत जी महाराज, मेवाड़ धरा धर्म प्रमुख, शंकराचार्य पीठ धर्मासद अधिकारी चित्तौड़गढ़ के द्वारा नई दिल्ली कर्नाटक भवन में महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत साहब की गरिमामय उपस्थिति में मध्य प्रदेश में सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भावना, सांस्कृतिक एवं सर्वहिताय परमार्थिक सनातन धर्म संस्कृति, सामाजिक सद्भावना के उद्देश्य को लेकर पवित्र कार्य करने हेतु मध्य प्रदेश, मंदसौर निवासी अशोक खिंची पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिपलिया मंडी को मध्य प्रदेश सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश, मंदसौर जिले के निवासी अशोक खिंची पिपलिया मंडी के माध्यम से लगातार सामूहिक विवाह कन्यादान समारोह, प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह, सामाजिक समरसता एवं समानता के पवित्र उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष कबीर महोत्सव, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव, नानी बाई का मायरा कथा के आयोजन एवं सदैव जनहित में तत्पर रहकर लगातार निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करने के कारण युवा समाजसेवी अशोक खिंची पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिपलिया मंडी को मध्य प्रदेश सर्वहिताय चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर दिल्ली, हरियाणा राजस्थान एवं गुजरात के अध्यक्ष गण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE