विदिशा। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा फरार आरोपियों के दो प्रकरणों में सूचना देने वालो को दो-दो हजार रूपए की नगद राशि देने की उद्घोषणा की हैै। सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक शुक्ला के द्वारा जारी इनाम उदघोषणा आदेश में उल्लेख है कि थाना नटेरन में दर्ज अपराध क्रमांक 190/2024 का फरार आरोपी प्रतापभानु सिंह उर्फ भानू पुत्र चन्द्रभान सिंह दांगी निवासी ग्राम विशनपुर थाना कुरवाई हाल सिरोंज चौराहा गंजबासौदा तथा थाना थाना सिरोंज में दर्ज अपराध क्रमांक 79/2024 की फरार आरोपी सोनम पत्नि धर्मेन्द्र उर्फ धर्मा नाथ निवासी ग्राम टपरा पठारी जिला रायसेन की सूचना देने वाले को दो-दो हजार रूपए की नगद राशि इनाम देने की घोषणा की है।