BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 12:47 pm
KHABAR : पीएमएफएमई योजना के तहत मसाला लघु उद्योग स्‍थापित कर आत्‍मनिर्भर बना रणजीत, धनिया मिर्च का प्रोसेसिंग कर अब प्रतिमाह कमा रहा है इतने हजार रूपये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ लेकर अपना स्‍ंवय का  लघु उद्योग स्‍थापित कर , नीमच मनासा के ग्राम मालखेडा के किसान रणजीत पिता भीमा कछावा एवं उनका परिवार आत्‍म निर्भर बन गया है। मसालों की पिसाई व क्‍लीनिगं, ग्रेडिंग का लघु उद्योग स्‍थापित कर, किसान रणजीत कछावा आज 40 हजार रूपये मासिक आमदनी प्राप्‍त कर रहे है।

कृषक रणजीत कछावा निवासी मालखेडा (मनासा) पहले धनिया एवं मिर्च बाजार से और किसानो से सीधे खरीदकर  बगैर प्रोसेसिंग के ही  अपनी उपज को बेचते थे  जिससे उन्‍हे  काफी कम आय होती थी  फिर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्‍हे पीएमएफएमई योजना के बारे बताया पीएमएफएमई योजना के तहत रणजीत कछावा ने मसाला पिसाई, क्‍लीनिंग मसाला फसलों की ग्रेडिंग का लघु प्‍लांट स्‍थापित किया।इस उद्योग स्‍थापना के लिए उसे 6.71 लाख के ऋण पर 35 प्रतिशत,2.35लाख रूपये का अनुदान मिला।अपना स्‍वयं का मसाला पिसाई का लघु उद्योग स्‍थपित कर, रणजीत प्रतिमाह 40 हजार रूपये का लाभ अर्जित कर रहे है।  रणजीत  अपने मसाला उद्योग में अन्‍य 5 से 6 युवाओं को रोजगार भी  उपलब्‍ध करा रहे है। पीएमएफएमई योजना का लाभ मिलने पर रणजीत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्रमोदी व मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव  को किसान हितैषी योजनाएं चलाने पर, उनका आभार व्‍यक्‍त करते हुए, धन्‍यवाद दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE