BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 12:53 pm
KHABAR : खीरा ककडी का उत्‍पादन कर किसान बाबूलाल ने प्राप्‍त की 12 लाख रूपये की आय, अनुदान पर शेडनेट हाउस स्‍थापित कर खेती को बनाया लाभ का धंधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद विकासखण्‍ड के गाम घाटी के किसान बाबूलाल धाकड़ ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित संरक्षित खेती की शेडनेट हाउस योजना के तहत9.76 लाख रूपये के अनुदान का लाभ उठाकर उन्‍नत कृषि तकनीक से खीरा ककडी का उत्‍पादन कर  दो सीजन में कुल 12.15 लाख  रूपये की  शुद्ध आमदनी प्राप्‍त की है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्‍त कर किसान बाबूलाल ने पंरपरागत खेती के बजाय अपने खेत पर 2750 वर्ग मीटर में 9.76 लाख के शासकीय अनुदान से शेडनेट हाउस बनाकर वर्ष 2023-24 में खीरा ककडी की फसल लगाई। इससे पहले सीजन  में बाबूलाल ने 400 क्विटल खीरा ककडी का उत्‍पादन कर 5.05 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त की है । दूसरे सीजन में 409 क्विटल खीरा ककडी के उत्‍पादन से उसे 7.10 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्‍त हुई।

इस तरह परम्‍परागत खेती की तुलना में उन्‍नत कृषि तकनीक से शेडनेट हाउस के माध्‍यम से संरक्षित खेती कर किसान बाबूलाल ने खेती को लाभ का धन्‍धा बना लिया है। अब किसान बाबूलाल की आर्थिक स्थिति काफी सुद्दढ हो गई है। किसान बाबूलाल धाकड़, मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को शेडनेट हाउस के लिए मिले अनुदान के लिए धन्‍यवाद देते हुए आभार व्‍यक्‍त कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE