BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 1:47 pm
KHABAR : आज अहिल्या उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम, पालकी यात्रा में होलकर स्टेट के 14 राजाओं के प्रतीक व अहिल्या सेना की युवतियां रहेंगी शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 229वीं पुण्यतिथि 1 सितम्बर को मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न आयोजन होंगे। शाम 5 बजे पालकी यात्रा निकाली जाएगी। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा पालकी का मंच लगाकर स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी यात्रा और गांधी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 3 बजे एयरपोर्ट आएंगे। वे यहां गांधी हॉल में आयोजित अहिल्या उत्सव के कार्यक्रम में भाग लेंगे।डॉ. यादव शाम 6 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


देवी अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और संयोजक सांसद शंकर लालवानी ने बताया यात्रा में झंडा गुरु व्यायामशाला एवं मल्हारी मार्तंड व्यायामशाला के अखाड़े मौजूद होंगे।


नेपालीजन के साथ बोहरा समाज का बैंड नेपालीजन आकर्षण स्टेट के 14 राजाओं के प्रतीक 14 युवा तथा अहिल्या सेना की 20 युवतियों के अलावा मां अहिल्या भक्त मंडल, बंजारा समाज, दक्षिण भारतीय समाज, सिख समाज, सिंधी समाज, बोहरा समाज, पाउल भजन मंडली आदि के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में शामिल होंगे। अंत में देवी की पालकी रहेगी। यात्रा एमजी रोड, कोठारी मार्केट, एमजी रोड थाना, कृष्णपुरा छत्रियां, राजबाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, सुधीर देड़गे और राम मूंदड़ा ने बताया पालकी को श्रद्धालु उठाए चलेंगे। यात्रा में इस्कॉन का रथ आकर्षण का केंद्र रहेगा।


गुणीजन सम्मान के तहत कुलकर्णी का होगा सम्मान
दोपहर 3 बजे से गुणीजन सम्मान समारोह होगा। इसमें आदिवासी क्षेत्र में काम करने वाले श्रीकांत वासुदेव कुलकर्णी का सम्मान किया जाएगा। अतिथि शिवगंगा अभियान के प्रमुख महेश शर्मा होंगे। डेढ माह तक चलने वाली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार दिए जाएंगे।


भजन गायक एक साथ भजन गाते चलेंगे
मां अहिल्या भक्ति संगीत संगठन के अध्यक्ष भजन गायक कमल आहूजा, महासचिव श्रीधर झरकर, सचिव गन्नू महाराज ने बताया देवी अहिल्या की पालकी यात्रा में इंदौर के प्रमुख भजन गायक एक गाड़ी में सवार होकर भजन गाते चलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE