BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 1:58 pm
KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सीएमएचओ को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी ने रात लगभग 11 बजे जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह एवं एसपी अवस्थी ने अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने तथा मेंन गेट में  और लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी के साथ ही डेटा सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल भवन के पीछे का प्रवेश द्वार बंद रखने के निर्देश दिए। पिछला प्रवेश द्वार केवल आपात परिस्थितियों में आवागमन के लिए उपयोग करने तथा वहां से प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा ब्यौरा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी अवस्थी ने सुरक्षा के मद्दे नजर तीन पुलिसकर्मी बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की छात्राओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से असहज परिस्थितियों का एहसास होने या किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल प्रबंधन को सूचित करने के लिए कहा। उन्होंने मरीज एवं अटेंडर के अलावा अन्य व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया के अलावा अन्य चिकित्सक एवं प्रबंधन के लोग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE