BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 2:10 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी से मिले श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के प्रमुख, आधे घंटे तक की बातचीत, नवंबर में सांची मेले में आने का दिया न्योता, पढे़ खबर  

Share On:-

रायसेन। श्रीलंका महाबोधि सोसायटी के प्रमुख और लंकाजी टेंपल जापान के संघ नायक वानगल उपतिस्स नायक थेरो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने सारिपुत्र और महामोग्गलान के अस्थि कलश थाईलैंड आयोजन उपरांत भारत आने एवं सांची तक सफल कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री थेरो ने नवंबर माह में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले में आने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण भी दिया। इस दौरान श्री थेरो की करीब आधे घंटे तक प्रधानमंत्री से कई विषयों पर बातचीत हुई।


श्री थेरो ने प्रधानमंत्री को विश्व का नेता बताते हुए कहा कि आप शांति के संदेश के साथ पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं। प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु, बौद्ध धर्म के पुनरुद्धारकर्ता एवं लेखक स्व अनागरिक धर्मपाल का पासपोर्ट भी इस दौरान श्री थेरो ने प्रधानमंत्री को दिखाया। श्री थेरो द्वारा सांची के निमंत्रण दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सांची आने का आश्वासन दिया।


उल्लेखनीय है कि श्री थेरो की स्कूली शिक्षा सांची में हुई है और वे श्रीलंका महाबोधि सोसायटी सांची के प्रमुख हैं। उनके नेतृत्व में महाबोधि सोसाइटी ने विश्व में ख्याति पाई है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लेखक शकील सिद्दीकी ने स्वयं द्वारा श्री थेरो पर लिखी बायो ग्राफी भेंट की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE