BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 2:14 pm
KHABAR : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का किया लोकार्पण, पक्षकारों को त्वरित न्याय देना हमारी पहली प्राथमिकता- शर्मा, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने इछावर के न्यायालय परिसर में ई-सेवा केन्द्र का लोकार्पण किया। ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से पक्षकारों को ई-कोर्ट सर्विसेस के अंतर्गत न्यायिक आदेशों व निर्णयों की प्रतियां तथा अन्य सेवाएं सरलता से प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर अधिवक्ता कक्ष इछावर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शर्मा ने कहा कि हम सभी को पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुये यह सुनिश्चित करना चाहिए कि न्यायालय में आने वाले हर व्यक्ति को यथाशीघ्र लाभ प्राप्त हो । उन्होंने कहा कि पक्षकारों को त्वरित न्याय देना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एमके वर्मा ने सभी से 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में अन्य न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओ के साथ पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान  इछावर की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्राची समाधिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE