नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ ने एक प्रेस नोट में बताया कि नीमच शहर की जनता को अब 10 सितंबर से 2 दिन जगह एक दिन छोड़कर पेयजल वितरण किया जावेगा।
सीएमओ वशिष्ठ ने बताया कि गत वर्ष अल्प वर्षा होने के कारण जाजू सागर बांध में पर्याप्त मात्रा में पानी संग्रहित नहीं होने से नीमच शहर में 2 दिन छोड़कर पेयजल वितरण किया जा रहा था। इंद्रदेव की कृपा से इस वर्ष जाजू सागर बांध में करीब 20 फीट पानी संग्रहित होने पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा एवं जलकल विभाग सभापति छाया जायसवाल व अन्य अधिकारियों से चर्चा उपरांत 10 सितंबर से नीमच शहर में 2 दिन छोड़कर की जगह एक दिन छोड़कर पेयजल वितरण करने का निर्णय लिया गया हैं।