BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 3:12 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत का प्रथम आगमन, रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नर्मदापूजन किया, रेस्ट हाउस में रोपे पौधे, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। प्रदेश के वन-पर्यावरण विभाग और मंडला जिले के प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत का रविवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। यहां उन्होंने सबसे पहले सरदार पटैल और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रपटाघाट में नर्मदापूजन कर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में वृक्षारोपण किया।


वृक्षारोपण कर प्रभारी मंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, पीएचई मंत्री संपतिया उइके और भीष्म द्विवेदी ने मंडला जिले की भौगोलिक-राजनीति परिस्थिति सहित जिले के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा से परिचित कराया।


प्रभारी मंत्री रामनिवास रावत ने अपने अभूतपूर्व स्वागत के लिए आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अनुसार जिले के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने सभी के सुझाव अनुसार जिले के वन विभाग, अभ्यारण्य और इको टूरिज्म के माध्यम से पर्यटन आधारित रोजगार के साधन विकसित करने की बात कही।


प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


दिनभर के कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री योजना भवन में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। साथ ही वे अनेक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE