BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 4:11 pm
KHABAR : सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए और सुरक्षा कर्मियों की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर, जिला चिकित्सालय में निगरानी एवं सुरक्षा के इंतजाम के लिए जिलाधीश ने किया औचक निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा चिकित्सकीय संस्थानों में सुरक्षा एवं निगरानी के पुख़्ता इंतजाम के निर्देश दिये गये थे। जिला चिकित्सालय में शनिवार शाम कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, मरीजो की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सीसीटीवी कैमरों प्रवेश नियंत्रण प्रणालियों, सुरक्षा कर्मियों की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। समस्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम बनाये जाने के निर्देश दिये। चिकित्सालय के ब्लाईंड स्पॉट एवं रात्रि में लेडी डॉक्टर एवं पेरा मेडिकल स्टॉफ की गतिविधि वाले स्थानो को चिन्हित कर वहाँ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जाये। चिकित्सालय के आस-पास स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए सीएमओ को निर्देश दिये गये।जिला चिकित्सालय में ट्रॉमा वार्ड के बनाये जाने के हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया। साथ ही चिकित्सालय में छत से गिरते पानी को देखकर उसे तुरन्त मरम्मत कराये जाने एवं फर्श पर मेटिंग की व्यवस्था की जाने के निर्देश दिये, साथ ही बाहरी छज्जों की मरम्मत के लिए कांक्रिट एवं कॉरुगेटेड शीट्स (नालीदार चादरों) के माध्यम से किये जाने हेतु प्रस्ताव बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। रोगी कल्याण समिति की बैठक जल्दी करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। रात्रि काल में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एक्स्ट्रा गार्ड की नियुक्ति हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ कलेक्टर द्वारा प्रसूति वार्ड में महिलाओं से चर्चा की और बच्चों के विकास एवं पोषण को ध्यान रखते हुए, स्वयं भी पोषण से वांछित ना रहने और अपने और बच्चे दोनो का ख्याल रूखने हेतु समझाया। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा रात्रि गश्त को बढ़ाये जाने, चिकित्सालय में एण्ट्री रजिस्टर मेन्टेन करने, महिला चिकित्सकों एवं स्टाफ के आने जाने के मार्गो पर गश्त करने, सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद करने एवं निगरानी सिस्टम को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी एल कुर्वे, सीएमएचओ बी एस बघेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE