BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 4:14 pm
KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम- कलेक्टर, जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु बैठक का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सुरक्षा प्रबंधों को और बेहतर करने के निर्देश दिये कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में अस्पताल सुरक्षा एवं रोकथाम समिति का गठन किया जाए, सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील व संचालित रहें। अस्पतालों का नियमित सुरक्षा ऑडिट भी किया जाए। सुरक्षा ऑडिट, जिसमें मुख्य रूप से फायर सेफ्टी, भवन, प्रवेश, निकासी, ड्यूटी चार्ट, बेसमेंट, पार्किंग आदि शामिल हैं। अस्पतालों में मरीज के साथ आने वाले अटेंडरों की जानकारी की एंट्री करने रजिस्टर भी रिसेप्शन पर रखवायें। किसी भी स्थिति में अनाधिकृत लोगों की आवाजाही नहीं हो। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवायें। स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी रोस्टर में इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये कि सिर्फ एक ही नर्स की ड्यूटी नहीं निर्धारित की गई हो। साथ ही अस्पताल परिसर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं हो, जहां विद्युत व्यवस्था बिल्कुल नहीं हो और ना ही कोई अनुउपयोगी रूम हो, जहां लोगों की दैनिक आवाजाही बिल्कुल ही कम हो। अस्पताल के प्रवेश एवं निकासी द्वार पर सुरक्षा की दृष्टि से सिक्यूरिटी गार्ड तैनात रहे। मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही अस्पताल में अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश करने और बुरा बर्ताव करने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें।
अस्पताल में नजदीकी पुलिस थाने का नम्बर सहित महत्वपूर्ण अधिकारियों के नम्बर भी पटल पर उल्लेखित किये जायें। पुलिस बल के द्वारा रात्रिकालीन पेट्रोलिंग भी की जायेगी। इसमें महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल का भी गश्त किया जायेगा। अस्पताल प्रबंधन अपना कम्यूनिकेशन मजबूत रखें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, प्रभारी अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी एल कुर्वे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर एस बघेल एवं समस्त बीएमओ और निजी अस्पतालों के संचालक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE