BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 4:24 pm
NEWS : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने किया चित्तौड़गढ़ का दौरा, चौधरी बोले - इंडस्ट्री कर रही है भूजल दोहन, पुनर्भरण का भी करें इंतजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चित्तौड़गढ़ पहुंचे। वे चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ दौरे पर है। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर पानी, भूजल दोहन संबंधी कामों की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी इंडस्ट्री भूजल दोहन कर रही है, उसके बदले में वह पुनर्भरण कर रही है या नहीं, इसकी जानकारी ली जाएगी। अगर कोई किसान इंडस्ट्री के लिए दोहन कर रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अन्यथा किसान को अपने निजी खेती के लिए ट्यूबवेल लगाने के लिए पूरी तरह से छूट है।


भूजल दोहन एक गंभीर समस्या
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और भूजल विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सुबह चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद निर्दलीय और भाजपा समर्थित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा कार्यकर्ता हर्षवर्धन रूद, रणजीत सिंह भाटी, प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व आईटी जिला संयोजक राजन माली, ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, सुधीर जैन आदि मौके पर पहुंचे और मंत्री का स्वागत किया।


इस दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि 30 साल पहले पानी का दोहन 35 प्रतिशत होता था। लेकिन अब 148 प्रतिशत हो रहा है। यह बहुत चिंता का विषय है कि भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इंडस्ट्री लगातार पानी का दोहन कर रही है। उसके बदले में पुनर्भरण के लिए उन्होंने ैज्च् लगा रखी है या नहीं, रिचार्ज करने का क्या सिस्टम है। इस बारे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि अधिकारी अपनी मनमानी न करें और किसानों को परेशानी ना हो। किसान अपने नीति खेती के लिए ट्यूबवेल लगा सकता है लेकिन अगर उसे इंडस्ट्री दोहन कर रही है तो इसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस साल देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। हां मेवाड़ में इस बार कब बारिश हुई है। लेकिन अभी भी मानसून को 20 दिन बाकी है। बारिश से इस बार गंभीरी बांध और घोसुंडा बांध में भी पानी जरूर आएगा।


पूर्व सरकार ने किया हर घर जल योजना में भी भ्रष्टाचार
उन्होंने पिछली गहलोत सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार को काम करने का मन नहीं था। सिर्फ जनता को गुमराह ही करना था। चाहे बिजली हो या पानी, हर क्षेत्र में उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। हमारी सरकार 100 प्रतिशत जनता के आशा अनुरूप काम करेंगे। योजनाओं को भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ष्हर घर जल योजनाष् के तहत राजस्थान में एक करोड़ घरों में पानी पहुंचाना था। उसके लिए एक लाख करोड़ की योजना बनाकर केंद्र में भेजा गया था। केंद्र सरकार पूरा बजट देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसमें से 20000 करोड़ का बजट दे चुके थे। लेकिन गहलोत सरकार ने 5 साल तक 20000 करोड़ का काम भी नहीं किया।


समय सीमा बढ़ाई गई
पूरे देश की अपेक्षा राजस्थान को सबसे सूखा क्षेत्र माना जाता है। उन्होंने यहां पर भी भ्रष्टाचार किया। जब विधानसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार पावर में आई तो हमने इसकी समीक्षा की। उसमें पाया कि भारत में राजस्थान का स्थान 34वां है। कई राज्यों में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा काम हो चुका है लेकिन हमारे समय सीमा 24 मार्च 2024 तक थी, बहुत कम काम हुआ। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिक्वेस्ट की थी कि यह समय सीमा बढ़ा दी जाए। हमें 2 साल का समय चाहिए था। केंद्र की ओर से एक साल बढ़ा दिया गया है। हम आगे भी बात करेंगे और 2 साल के अंदर-अंदर इस पूरे काम को गुणवत्ता पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैं चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ जिले में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर इसकी समीक्षा करूंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE