नरसिहंपुर। कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया की अध्यक्षता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मोहिनी जाधव की मौजूदगी में जिले की ग्राम पंचायत गोरखपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत पौधरोपण कर राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष काकोड़िया ने सांझा चूल्हा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी पुष्पा मदकोरिया एवं पर्यवेक्षक चंडिका सोनी ने महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम की महिलायें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकायें मौजूद थी।