खरगोन। शहर के सुभिषि परिसर में बीती रात सुरों की महफिल सजी। यहां अमन सामाजिक एवं सांस्कृतिक म्यूजिकल मंच के बैनर तले आयोजित एक शाम एवं गौरव रत्न अवार्ड में देश के विभिन्न राज्यों के गीतकारों ने सुरमयी फिल्मी सहित देशभक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी, जिसे सुन उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाकर गायकों का अभिवादन किया।
आयोजन समिति के शौकत मंसूरी ने बताया कि आयोजन सांस्कृतिक के साथ ही सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर आयोजित किया गया था, जिसमें सुर. संगीत के साथ ही शहर सहित जिले में सामाजिक सद्भाव के लिए काम कर रहे सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को गोरव रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल संगीत को बढ़ावा देते है बल्कि सामाजिक सद्भाव को भी प्रोत्साहन मिलता है, क्योंकि संगीत ऐसी कला है जिसमें जाति, धर्म नही बल्कि कलाकार का हुनर देखा जाता है।