भोपाल। भारत विकास परिषद ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें मीठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल के कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसका संचालन शहीद हेमू कालानी एज्युकेशनल सोसाइटी कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में भोपाल के लगभग दस विद्यालयों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने उत्साह के साथ देश भक्ति गीत गाए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें ट्रॉफी भी दी गई।
मीठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल के छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रबंधन समिति के सचिव घनश्याम बूलचंदानी, प्राचार्य अजय बहादुर सिंह, कोआर्डिनेटर और विद्यालय परिवार ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।