BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 5:16 pm
KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय बड़वानी में सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर अस्पताल में की जाने वाली व्यवस्थाओं को देखा। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन कक्षा में स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही रात में ड्यूटी करने पर होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ड्यूटी रूम इमरजेंसी वार्ड सेंटर लेबोरेटरी, मेल एवं फीमेल सर्जिकल कक्ष, कैदी वार्ड, ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं जैसे सीसीटीवी के बारे में चर्चा कर उचित निर्देश दिए गए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दियेः- ऽ आईसीयू में पास सिस्टम की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों के आवागमन की उचित व्यवस्था हो सके । ऽ सुरक्षा की दृष्टि से चिकित्सालय परिषद में ब्लाइंड स्पॉट का चिन्ह करें। ऽ रात के समय में जिला चिकित्सालय में प्रकाश के पूर्ण रूप से व्यवस्था पूर्ण करने हेतु सीएमओ को निर्देशित किया। ऽ रजिस्टर मेंटेन करें जिसमें नाइट में ड्यूटी करने वाले स्टाफ की संपूर्ण जानकारी दर्ज हो। ऽ आउटसोर्स पर रखें सुरक्षा गार्ड एवं सफाई कर्मचारियों का नवीनतम पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाये। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य में की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तृत से चर्चा की गई । बैठक में एसडीएम बड़वानी भूपेंद्र सिंह रावत, सीएमएचओ डॉ सुरेखा जमरे, सिविल सर्जन डॉ अनिता सिंगारे, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉक्टर नीलम कतिया उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE