बड़वानी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बड़वानी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत इस्माईल ट्रेन लाहोटी अस्पताल भोपाल के सहयोग से जिला चिकित्सालय बड़वानी की जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में 29 अगस्त 2024 को निःशुल्क कटे होठ एवं फटे चालू का शिविर का आयोजन किया गया। आरबीएसके मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा 26 बच्चों को शिविर में लाया गया। शिविर के दौरान 15 बच्चों का चयन कटे होंठ एवं फटे तालू की सर्जरी हेतु किया गया। साथ ही हार्निया के 3 बच्चों की सर्जरी भी उक्त हास्पिटल में की जायेगी। हास्पिटल द्वारा निःशुल्क सर्जरी की जायेंगी एवं सर्जरी में लगने वाली दवाईया भी निःशुल्क दी जायेंगी। बच्चों को आने जाने के लिये भी निःशुल्क परिवहन की सुविधा रहेंगी।
जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक राधेश्याम जमरेल, आरबीएसके टीम के आयुष चिकित्सक डॉ जावेद मंसूरी, डॉ विनोद खन्ना, डॉ प्रवीण खाण्डेकर, डॉ रोशनी मण्डलोई, डॉ उमेश नावड़े, डॉ मनीने नागर, डॉ मोनिका गुप्ता, डॉ रविन्द्र सावले, एएनएम कविता मुकाती एवं शांता सस्त्रे शिविर में उपस्थित रहें।