कटनी। जिले में 1 जून से 2024 से शुक्रवार 30 अगस्त 2024 प्रातः तक कुल 893.9 मिलीमीटर अर्थात 35.19 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में कुल 783.7 मिलीमीटर अर्थात 30.85 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार वर्ष 2024 में अब तक कुल 110.2 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार 30 अगस्त तक की अवधि में तहसीलवार वर्षा मापी केन्द्र कटनी में 1032.6 मिलीमीटर, तहसील रीठी मे 980.7 मिलीमीटर, तहसील बड़वारा मे 885.5 मिलीमीटर, तहसील बरही में 770.0 मिमी, विजयराघवगढ़ में 669.9 मिमी, बहोरीबंद मे 619.2 मिमी, स्लीमनाबाद में 1015.4 मिलीमीटर और वर्षामापी केन्द्र ढीमरखेड़ा मे 1173.6 मिलीमीटर कुल 893.9 मिलीमीटर अर्थात 35.19 इंच वर्षा दर्ज की गई है।