BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 5:45 pm
KHABAR : कलेक्टर यादव ने किया जिला स्तरीय अधोसंरचना निर्माण कार्य मॉनिटरिंग कमेटी का गठन, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा समग्र शिक्षा अभियान एवं पी.एम.श्री योजना के तहत स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्याे हेतु उपयुक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने व निर्माण कार्याे को निर्धारित स्पेसिफिकेशन व प्रोविजन मंे निर्धारित गुणवत्ता से समय-सीमा मे पूर्ण कराने तथा जारी राशि के व्यय की समीक्षा समय-समय पर करने हेतु जिला स्तरीय अधोसंरचना निर्माण कार्य मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया है। गठित कमेटी के अध्यक्ष जिला कलेक्टर तथा सदस्य सचिव जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। कमेटी में सदस्य के रूप मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री भवन पी डव्ल्यूडी पीआईयू कटनी, कार्यपालन यंत्री पीडव्लयूडी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रमसा और सहायक यंत्री, उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र होगें।कमेटी की भूमिका एवं उत्तरदायित्व कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गठित कमेटी को स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष हाई एवं हायर सेकेण्डरी सुदृढीकरण के निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत परिसर में अथवा उसी राजस्व ग्राम,शहर में नजदीकी स्थल पर उपयुक्त एवं पर्याप्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। गठित कमेटी अधोसंरचना निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो इस हेतु अनुमोदित निर्माण एजेंसियो, एसएमडीसी, एसएमसी को प्रदायित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं किये गये व्यय की समीक्षा करेगी ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों सके। राज्य स्तर से जारी होने वाले आदेश एवं निर्देशों के पालन की समीक्षा प्रतिमाह कमेटह करे करना होगा साथ ही आवश्यकतानुसार सुझाव भी देना होगा।  कमेटी को प्रत्येक माह में कम से कम एक बैठक करनी होगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, पीएमश्री सदस्य सचिव को विषयांकित में कृत कार्यवाही की जानकारी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, पीएमश्री सदस्य सचिव को निर्माण कार्यों की प्रगति एवं किये गये व्यय की समीक्षा का प्रतिवेदन संचालनालय में प्रस्तुत करना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE