सरदारपुर। आप को बता दे की शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर में कार्यरत शिक्षिका साधना उपाध्याय की सेवा निवृत्ति पर शिक्षक परिवार द्वारा विदाई समारोह दिनांक 31 अगस्त 2024 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राओं ने शामिल होकर ढोल धमाके के साथ विद्यालय से उपाध्याय के निवास तक पहुंचकर ससम्मान बिदाई दी। इस आयोजन के प्रारंभ में गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज जयशंकर उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में व सेवानिवृत शिक्षिका सीता शर्मा के विशेष आतिथ्य में तथा विद्यालय की प्राचार्या रोहिणी सिंह की अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजन अर्चन के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें विद्यालय की प्राचार्या सिंह,ज्योति धनघर, राजेंद्र ग्रेवाल, महेंद्र सोलंकी, प्रशांत शर्मा, संजेश कौशल, तनवीर हसन, भेरू सिंह किराड़े, जितेंद्र डावर, अंतिम वाला किराडे, प्रतिभा वैष्णव, आमिर अली जेदी, सपना व्यास, कविता राणे, गोपाल मारू, किरण साहू, कलावती भूरिया, संजय परवार, भावना चोयल, संजय गवले, छात्र प्रतिनिधि अध्यक्ष कु. कविता बगड़ावत व समस्त छात्राओ ने साधना उपाध्याय का श्रीफल एवं साल तथा अन्य उपहार भेंट करते भाव विभोर होकर सम्मान किया, एवं सेवानिवृत शिक्षिका उपाध्याय के उनके 35 वर्ष सेवा काल के सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। आयोजन में आसपास के विद्यालय से भी कई शिक्षक शिरीन कुरैशी आदि उपस्थित हुए, कार्यक्रम के दौरान बिदाई गीत की प्रस्तुति विद्यालय की छात्राओं ने दी। साधना उपाध्याय ने शिक्षक परिवार को अपनी मंगल शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अपने सेवा काल में उनके द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त कर छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।