BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2024, 11:50 am
KHABAR : अपर कलेक्टर जायसवाल एवं एडिशनल एसपी सोलंकी ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, बोले- ड्यूटी पर तैनात गार्ड का नाम और मोबाइल नंबर डिस्प्ले किए जाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देश से अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी ने 31 अगस्त की रात्रि 10.30 बजे जिला अस्पताल मंदसौर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी को जिला अस्पताल मंदसौर एवं मेडिकल कॉलेज मंदसौर के निरीक्षण कार्यों के लिए अधिकृत किया है। निरीक्षण के दौरान आकस्मिक चिकित्सा कक्ष एवं समस्त वार्डों का भ्रमण किया गया। ड्यूटी रोस्टर का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर उपस्थित सभी डॉक्टर से चर्चा की। रात्रि कालीन ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से जानकारी लेते हुए पूछा की प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड जिला अस्पताल में किस किस स्थान पर तैनात किए गए है, जिस पर ड्यूटी डॉक्टर ने अनभिज्ञता जाहिर की। इस दौरान अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया की, ड्यूटी पर तैनात गार्ड का मोबाइल नंबर और नाम भी डिस्प्ले किए जाएं। उसकी जानकारी सिविल अस्पताल में बनी हुई चौकी पर उपलब्ध कराए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE