खरगोन। बादलो की गडगडाहट के बीच शहर सहित पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश से सोमवार तड़के तक जारी रही, जिससे कुंदा नदी में बाढ़ का पानी आ गया। इस मानसून में भले ही लगातार बारीश हो रही लेकिन पहली बार कुन्दा में बाढ़ आई, जिससे नाले की तरह बह रही कुंदा कलकल बहने लगी, हालात यह रहे कि स्टॉप डेम के उपर से पानी बह निकला, जिससे कुंदा का नजारा दर्शनीय हो गया। कुंभी, कचरा, झाड़ियां कुन्दा के बहाव मे बह निकला। जिले के सभी 9 ब्लॉको में भारी वर्षा दर्ज की गई है।
समूचे अंचल में तेज बारी के कारण सोमवार दिनभर मौसम में ठंडक घुली रही। लगातार 12 घण्टे की बारिश का जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। कई कालोनिया जलमग्न हो गई, लोगो के घरों में पानी पहुंच गया।