BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2024, 1:46 pm
BIG NEWS : शिवराज की घोषणा को साल भर बीता, अतिथि शिक्षक आक्रोशित, आज रैलियां निकाल रहे गेस्ट टीचर, दिग्गी ने मोहन यादव का 6 साल पुराना लेटर किया ट्वीट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षक एक बार फिर से आंदोलित नजर आ रहे हैं। एक साल पहले 3 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अतिथि शिक्षक पंचायत में अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण का ऐलान किया था।


वादा पूरा नहीं होने पर सोमवार को अतिथि शिक्षक मप्र में रैलियां निकाल रहे हैं। वहीं, 5 सितंबर को भोपाल में करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 6 साल पहले अतिथि शिक्षकों के समर्थन में तत्कालीन मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र एक्स पर शेयर करते हुए गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की मांग की है।


दिग्गी ने एक्स पर शेयर किया लेटर
दिग्विजय सिंह ने डॉ. मोहन यादव द्वारा लिखे गए पत्र को शेयर किया है। लिखा- डॉ. मोहन यादव जब आप विधायक थे, तब आप अतिथि शिक्षकों के पक्ष में सीएम को पत्र लिखते थे। अब प्रभु कृपा से आप खुद सीएम है, तो अतिथि शिक्षकों का अनुभव व योग्यता के आधार पर नियमित करने की कृपा करें।


अब पढ़िए मोहन यादव ने 6 साल पहले पत्र में क्या लिखा था
15 मार्च 2018 को डॉ. मोहन यादव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। पत्र में लिखा था अतिथि शिक्षक संगठन समिति जिला उज्जैन म.प्र. द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत कर निवेदन किया है कि प्रदेश में वर्तमान में कार्यरत अतिथि शिक्षक 8 से 10 वर्षों से निरंतर पूर्ण निष्ठा से अध्यापन एवं अन्य अनुषांगिक कार्य कर रहे हैं। वर्ग-1 अतिथि शिक्षकों को 4500 रुपए वर्ग-2 अतिथि शिक्षकों को 3500 रुपए और वर्ग-3 को 2200 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो कि दैनिक मजदूरी की तुलना में भी कम है।


इनकी लम्बी सेवा अवधि एवं इन्हें संविदा शिक्षक बनाए जाने की कार्यवाही अपेक्षित है। संघ द्वारा मुझे इस संबंध में जो ज्ञापन दिया गया है, वह पत्र के साथ प्रेषित कर रहा हूं। कृपया ज्ञापित तथ्यों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर अतिथि शिक्षकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए मांगों के निराकरण हेतु यथावश्यक निर्देश प्रसारित करने का अनुरोध करता हूं।


पीसी शर्मा ने लिखा- कुछ करने का मौका मिला है, तो कीजिए
विधायक रहते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा करते थे। मुख्यमंत्री बनते ही वह पत्र को भी भूल चुके हैं। अतिथि शिक्षकों की चिंता करना भी छोड़ दी है...। अब जब कुछ करने का अवसर मिला है, तो करिए जनाब।


एक साल पहले शिवराज ने की थी नियमितीकरण की घोषणा
3 सितंबर 2023 को भोपाल के शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों के लिए सिर्फ 25 प्रतिशत का आरक्षण था। इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर रहे हैं। क्योंकि, जो पढ़ा रहे हैं जो अनुभवी हैं वर्षों का व्यवहारिक ज्ञान जिन्हें है, वो बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ा सकेंगे। ये व्यवस्था अगली भर्ती जैसे ही होती है इसे हम तत्काल लागू करने का काम करेंगे। अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे, ताकि अधिकतम उनका चयन हो सके।


आप पढ़ाने का काम कर रहे हैं लेकिन, मान और सम्मान के साथ पढ़ाएं। एक मैं ये भी तय कर दूंगा कि जैसे नियमित पढ़ाने वालों को वेतन मिलता है। अब चूंकि निश्चित तारीख पर सबको मानदेय मिल जाए। गुरुजी की तरह एक योजना बनाऊंगा, जिसमें पात्रता परीक्षा लेकर हम अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में आगे बढ़ सकें। जब गुरुजी के लिए किया है आरटीई के अंतर्गत डीएड, बीएड वाली बाध्यताएं हम रिलेक्स नहीं कर सकते लेकिन उसको छोड़कर मेरी इच्छा है कि तुम सब नियमित हो जाओ और बच्चों को पढ़ाओ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE