शाजापुर। सोमवार को शाजापुर जिले में अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नियमितीकरण की मांग को लेकर शव यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक शामिल हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें नियमित करने और उनके वेतन में वृद्धि करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है। जिससे उन्हें बरोजगारी का समाना करना पड़ रहा है।
शव यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महापुरा किला रोड, चौक, नई सड़क और बस स्टैंड तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस प्रदर्शन में शामिल आशीष शर्मा अतिथि शिक्षक ने कहा, ष्हम सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करते हैं। अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और प्रदर्शनकारियों को शांति बनाए रखने की अपील की।