रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2 सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाकर उनके भविष्य को सुरक्षित और नियमितीकरण को लेकर कई घोषणाएं की थी जो की आज तक पूरी नहीं की गई।
इसके विरोध में सोमवार दोपहर को रायसेन जिले के अतिथि शिक्षकों ने शासकीय आदर्श कन्या स्कूल परिसर में धरना देकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों द्वारा शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।