भोपाल। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। भोपाल के मोहम्मद दानिश खान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। गौरतलब है कि औसाफ शाहमिरी खुर्रम के निधन होने से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। जिसके बाद मोहम्मद दानिश खान को ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद दानिश खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कमेटी का लक्ष्य सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मुस्लिम युवाओं को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना है।कमेटी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ प्रदेश स्तर के कुछ पदाधिकारीयों को भी नियुक्त किया है। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन हैं।