गरोठ। भारत स्काउट गाइड जिला संघ मन्दसौर विकासखण्ड गरोठ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा बुजुर्ग भारत स्काउट गाइड द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह में सड़क के गड्ढों की मरम्मत की गई।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा बुजुर्ग की स्काउट टीम द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटड़ा बुजुर्ग की सरपंच बीना बाई खैर, सरपंच प्रतिनिधि कमलेश खैर के सहयोग एवं विकासखण्ड स्काउट प्रभारी राजेश कुमार पंड्या के मार्गदर्शन में संस्था के स्काउट प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा नोडल शिक्षक अशोक चौहान एवं गाइड प्रभारी प्रगति पाटीदार के नेतृत्व में स्काउट छात्रों यशवंत पाटीदार, रविन्द्र सिंह, आनंद बैरागी, राजेश वर्मा, मनीष पाटीदार, जिब्राइल मंसूरी, विकास वर्मा, संदीप वर्मा ने श्रमदान कर कोटड़ा बुजुर्ग से गरोठ-बोलिया मार्ग के गड्ढों की मरम्मत की। इन गड्ढों से आये दिन दुर्घटनाओं की संभावना रहती थी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील व्यास, स्टाफ सदस्य गोविंदराम कारपेंटर, प्रणय कुमार जैन, यशवंत बैरागी, पंकज सेन, अर्चना व्यास, रेखा पाटीदार, कविता पाटीदार, लक्ष्मी माली ने श्रमदान हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया एवं उनके इस सेवा भावना की प्रशंसा की।
इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड प्रभारी राजेश कुमार पंड्या, सरपंच प्रतिनिधि कमलेश खैर, समाजसेवी संजय पाटीदार द्वारा भी श्रमदान किया गया। विकासखण्ड स्काउट प्रभारी राजेश पंड्या द्वारा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।