नीमच। पर्यावरण प्रदूषण से बचाव हेतु श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच द्वारा एक दिवसीय मिट्टी के गणेश जी बनाने की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03 सितंबर 2024 को दोपहर 01 बजे किया जा रहा है।
प्राचार्य डॉक्टर एन के डबकरा ने बताया कि इस कार्यशाला में छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।