ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ट्रामा सेंटर के ICU में सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में एक मरीज की मौत हो गई है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग ट्रामा सेंटर के आईसीयू के AC में लगी है। आग लगने के दौरान शिफ्टिंग के चलते एक मरीज की मौत हो गई है। आगजनी की घटना के दौरान ट्रामा सेंटर में कुल 10 मरीज भर्ती थे। इसमें फायर सेफ्टी से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। फायर सेफ्टी सिलेंडर एक्सपायर मिले, इस वजह से समय रहते आग पर काबू पाया नहीं जा सका। 2022 में ही फायर सिलेंडर एक्सपायर हो चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।