चित्तौड़गढ़। आज के सोशल मीडिया के जमाने में जहां बच्चे मोबाईल और टीवी की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं, इससे कि उनका मानसिक विकास धीमी गति से हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई अभिभावक बच्चों के मानसिक के साथ-साथ मनोरंजक तरीके से अंकगणित गणना करने की क्षमता और समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए अबेकस प्रशिक्षण की ओर रुझान कर रहे हैं जिसमें बच्चों मे जोड़, बाकी, गुणा, भाग सीखने की प्रवृत्ति तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इसी के अंतर्गत रविवार को जयपुर में 18वीं राज्य स्तरीय यूसी मास अबेकस और मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें चित्तौड़गढ़ शहर के 30 विद्यार्थीयों सहित राज्य के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे शहर के आरव जैन और आर्यस गदिया चेम्पियन बने।
जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन चित्तौड़गढ़ से चैंपियन ऑफ चैंपियंस में आरव जैन और आर्यस गदिया विजयी रहे। इसी क्रम में रनर एक तनिष्क आगाल, रनर अप 2 में दिशा शर्मा, रनर अप 3 में कृपाश सुरागी फाल्गुनी सुराणा, रनर अप 4 में केशव शर्मा, तुषारीका सवार, देवांश कुमावत को पुरस्कृत किया गया।
वहीं इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से संबंधित जोड़, बाकी, गुणा, भाग के 200 सवालों को सिर्फ 8 मिनट के समय में हल करना था जिसमें अबेकस के 10 लेवल के आयु ग्रुप में 30 कैटेगरी में विद्यार्थियों को विभाजित किया गया।